कानपुर, दिसम्बर 23 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू ने महाविद्यालयों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। लेकिन, अवकाश में भी परीक्षाओं का आयोजन कराया जाएगा। शिक्षकों ने शीतकालीन अवकाश के मध्य में परीक्षा कराए जाने का विरोध किया है। कानपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के पदाधिकारियों ने परीक्षा कार्यक्रम बदले जाने की मांग की है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि परीक्षा ड्यूटी करने वाले शिक्षक और कर्मचारियों के लिए प्रतिकर अवकाश की व्यवस्था है। सीएसजेएमयू की सेमेस्टर परीक्षा चल रही है। शीत अवकाश को देखते हुए परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया था। मगर 24 दिसंबर को होने वाली कंपनी सेक्रेटरी की परीक्षा के कारण इस दिन होने वाली परीक्षा को 28 दिसंबर को कराने की तैयारी है। इसको लेकर शिक्षकों ने नाराजगी व्यक्त की है। कूटा के अध्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.