कानपुर, जून 1 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में संचालित विभिन्न स्नातक, परास्नातक और प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले के लिए छात्र-छात्राएं 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विवि के रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि छात्रहित में आवेदन की तिथि बढ़ाने का फैसला लिया है। विवि की प्रवेश समिति की बैठक में यह मामला सामने आया था कि अधिक संख्या में मेधावी आवेदन करने से वंचित रह गए हैं। यह भी पढ़ें- योगदा सत्संग कॉलेज में स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...