कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के प्रोजेक्ट एंड एक्सटर्नल रिसोर्स जनरेशन सेल ने सेंटर फॉर एकेडमिक में शनिवार को शोध परियोजनाओं के लिए 1.20 करोड़ रुपये का अनुदान वितरित किया गया। इस अवसर पर 61 शिक्षकों को सीवी रमन अनुसंधान अनुदान स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। यह आयोजन महान वैज्ञानिक सीवी रमन की स्मृति को समर्पित रहा, जिनके नाम पर दिए जाने वाले सीवी रमन मेजर, माइनर एवं सीड ग्रांट के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस शोध परियोजना के अंतर्गत 09 सीवी रमन मेजर, 42 सीवी रमन माइनर एवं 10 सीवी रमन सीड ग्रांट वितरित की गई। इस वर्ष की थीम विकसित भारत के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना के अनुरूप 09 में से 06 प्रतिष्ठित मेजर ग्रांट महिला वैज्ञानिकों एवं शिक्षकों को प्रदान किए गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.