कानपुर, मार्च 14 -- कानपुर। सीएसजेएमयू में शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी विधि अध्ययन संस्थान ने प्रथम अटल बिहारी वाजपेयी डिस्ट्रिक्ट क्लाइंट काउंसलिंग प्रतियोगिता 2026 आयोजित की। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के शनिवार को हुए समापन में प्रतियोगिता में वीएसएसडी विधि महाविद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम में ऋतिका यादव एवं स्वर्णिमा वर्मा शामिल रहीं, जिन्हें 7500 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। अटल बिहारी वाजपेयी विधि अध्ययन संस्थान की टीम उप विजेता रही, जिसमें प्रणव विश्वकर्मा एवं वैष्णवी द्विवेदी शामिल रहे। उपविजेता टीम को 5000 रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ क्लाइंट का पुरस्कार मेहक जायसवाल को प्रदान किया गया, जबकि श्रेष्ठ परामर्शदाता का पुरस्कार आसमा परवीन को मिला। यहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.