मुरादाबाद, जनवरी 28 -- क्षेत्र के डूंगरपुर चौराहे पर इतवार बाजार के मैदान में बुधवार को आयोजित एसएन क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए फाइनल मैच में सीएसके क्रिकेट टीम विजयी रही। विजेता टीम को एसएन पब्लिक जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक कारी नबील नसीरी एवं अन्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इतवार बाजार के मैदान में पिछले कई दिनों से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में कई टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें फाइनल मैच सीएसके क्रिकेट टीम एवं आरसीबी क्रिकेट टीम के बीच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके क्रिकेट टीम ने 112 रन का लक्ष्य रखा, जिसमें आरसीबी क्रिकेट टीम मात्र 103 रन ही बना पाई। मैन ऑफ़ द मैच मोहम्मद रेहान रहे। एसएन पब्लिक जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक कारी नबील नसीरी एवं अध्यापक गुलाम जिलानी, कारी गुलाम रब्बानी, शौकीन अहमद आदि ने विजेताओं को पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.