सीएसए विवि में रबी दलहनी फसलों पर कल से होगा मंथन
कानपुर, अगस्त 27 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसए में 29 व 30 अगस्त को रबी दलहनी फसलों के अनुसंधान, उत्पादन, फसल सुधार एवं संरक्षण की दिशा में नवीन तकनीकों और भावी अनुसंधान कार्यक्रमों पर मंथन किया जाएगा। मौका होगा, अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना ऑन रबी पल्सेज की 31वीं वार्षिक समूह बैठक का। इसका उद्घाटन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ. एमएल जाट करेंगे। समारोह में डॉ. डीके यादव (उप महानिदेशक-फसल विज्ञान), डॉ. एसके झा (सहायक महानिदेशक) डॉ. जीपी दीक्षित (निदेशक दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर) और डॉ. संजीव गुप्ता (कुलपति, सीएसए विवि) की उपस्थिति रहेगी। बैठक में चना, मसूर, मटर एवं अन्य रबी दलहनी फसलों से संबंधित अनुसंधान, रोग एवं कीट प्रबंधन, कृषि उत्पादन तकनीक, सूक्ष्मजीव विज्ञान तथा उन्नत उत्पादन तकनीकों पर वैज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.