कानपुर, फरवरी 19 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में बिहार के मुजफ्फरपुर के किसान पशुपालन सीख रहे हैं। बिहार सरकार के कृषि विभाग की ओर से संचालित आत्मा योजना के तहत मुजफ्फरपुर के 30 किसानों का समूह कानपुर आया है। 20 फरवरी तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में गुरुवार को पशुपालन संबंधी जानकारी दी गई। पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. शशिकांत ने किसानों को पशुपालन तथा उसके प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। बकरी पालन व्यावसायिक उत्तम व्यवसाय है, जिसे एटीएम भी कहा जाता है। उन्होंने किसानों को बकरी पालन के लिए प्रोत्साहित किया। फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह ने फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों के प्रबंधन पर जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.