कानपुर, फरवरी 19 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में गुरुवार देर शाम छात्रों ने जमकर हंगामा काटा। विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। विवि के पार्क में एक निजी स्कूल का वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें तेज आवाज में अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुति चल रही थी। जिसको लेकर गुरुवार रात आठ बजे काफी संख्या में छात्र पहुंचे और हंगामा करने लगे। छात्रों का कहना था कि तेज आवाज के कारण उनकी पढ़ाई में बाधा पड़ रही है। वर्तमान में परीक्षाएं चल रही हैं। जिससे दिक्कत हो रही है। हालांकि कुछ देर हंगामा के बाद छात्र खुद ही वापस चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.