कानपुर, जुलाई 3 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस मनाया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने को लेकर अभियान चलाया गया। विवि के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण के लिए प्लास्टिक गंभीर खतरा है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं और वैज्ञानिकों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की। अर्थ नियंत्रक संजय कुमार राय ने कहा कि प्लास्टिक बैग मुक्त जागरूकता कार्यक्रम विश्वविद्यालय में चलाया जाएगा। एनएसएस के स्वयंसेवकों ने पोस्टर, स्लोगन व भाषण के माध्यम से जागरूकता संदेश भी दिया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: छात्रों ने रैली निकाल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया यह भी पढ़ें- कपड़े और जूट के थैले अपनाने की अपील यह भी पढ़ें- Bokaro News: संत मैरीज...