सीएसए विवि के दो छात्रों को मिला सात लाख रुपये का पैकेज
कानपुर, जून 6 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) देश की प्रतिष्ठित कंपनी अडानी विलमार की ओर से कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन हुआ। विवि के सेवायोजन निदेशक डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि कंपनी के एचआर तेजस खडसे, जनरल मैनेजर देवेंद्र सिंह व जोनल एचआर अजय गुप्ता ने 23 छात्रों का साक्षात्कार लिया। जिसमें विजय प्रताप सिंह और योगेंद्र सिंह को ग्रेजुएट एग्री ट्रेनी के पद पर सात लाख रुपये के पैकेज पर चयनित किया है। विवि के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने दोनों चयनित छात्रों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- सीएसए विवि की लैब में रिसर्च कर सकेंगे डीबीएस छात्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.