सीएसए विवि की लैब में रिसर्च कर सकेंगे डीबीएस छात्र
कानपुर, जून 6 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं में अब डीबीएस कॉलेज के छात्र-छात्राएं रिसर्च कर सकेंगे। इसको लेकर डीबीएस कॉलेज और सीएसए विवि के बीच समझौता हुआ है। समझौते के समय सीएसए विवि के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता की मौजूदगी में डायरेक्टर शोध प्रो. महक सिंह और डीबीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा ने समझौता किया।कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि डीबीएस कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के परास्नातक छात्रों को विवि की लैब में रिसर्च करने का मौका मिलेगा। प्रो. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि इस समझौते के तहत स्किल आधारित कोर्स में प्रशिक्षण लेने वाले छात्र-छात्राओं को नए अवसर मिलेंगे। यह भी पढ़ें- शोध, प्रशिक्षण के लिए टीपीएस कॉलेज का कैंसर सोसाइटी से सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.