कानपुर, फरवरी 24 -- हैदराबाद स्थित कोंडा लक्ष्मण तेलंगाना बागवानी विश्वविद्यालय में 44वीं वार्षिक समूह बैठक का आयोजन हुआ। 20 से 22 फरवरी के बीच चली बैठक में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के शाकभाजी अनुभाग की ओर से विकसित टमाटर उत्पादन की नई तकनीक को प्रदर्शित किया गया। इस तकनीक को बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी गई। यह तकनीक सस्य वैज्ञानिक डॉ. राजीव ने पिछले तीन वर्षों के सतत अनुसंधान एवं परीक्षणों के उपरांत विकसित की है। उन्होंने अनुसंधान कल्याणपुर में रबी मौसम में 'काशी अमन' प्रजाति पर किया। डॉ. राजीव ने बताया कि टमाटर में वृद्धि नियामकों तथा सूक्ष्म पोषक तत्वों के विभिन्न संयोजनों का तुलनात्मक अध्ययन किया गया। डॉ. राजीव ने विभिन्न परिणामों के बाद आर्थिक विश्लेषण कर बताया कि उक्त तकनीक से अधिकतम शुद्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.