सीएसए में लगा शिविर, 30 यूनिट हुआ रक्तदान
कानपुर, सितम्बर 7 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 30 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रश्मि सिंह की देखरेख में हुआ। शुभारंभ विवि के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने किया। शिविर में कुल 150 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर डॉ. राजीव कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. संघमित्रा महापात्रा, डॉ. उमानाथ शुक्ला, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. एकता शर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.