कानपुर, फरवरी 7 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता सीएसए के पूर्व छात्र सम्मेलन में पूर्व छात्रों ने जहां विश्वविद्यालय को वैश्विक स्तर का बनाने के लिए कई सुझाव दिए वहीं 'जैविक खेती की संभावनाएं' विषय पर चर्चा भी की। कहा, इससे लागत कम होती है, पौष्टिकता बढ़ती है और मृदा का स्वास्थ्य अच्छा होता है। यहां पांच पूर्व छात्रों को एल्युमिनस अवार्ड से सम्मानित किया गया। सीएसए के यूटिलिटी सेंटर में हुए पूर्व छात्र सम्मेलन में मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. आरसी चौधरी ने कहा कि कृषि क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने के लिए शिक्षा, अनुसंधान और प्रसार के बीच सशक्त समन्वय होना चाहिए। उन्होंने जैविक खेती के महत्व को उजागर किया। उन्होंने कहा कि पुरातन एवं नूतन छात्रों को मिलकर अनुभव साझा करने चाहिए। अगर हमें सीएसए को वैश्विक स्तर पर ले जाना है तो हमें इसके लिए एक रोड म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.