कानपुर, जुलाई 28 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के छात्र-छात्राओं को भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। छात्रों को रेल किराया में अब 50 फीसदी छूट मिलेगी। यह लाभ विवि के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता की पहल से मिलेगा। हालांकि 19 वर्ष पहले तक विवि के छात्र-छात्राओं को रेल किराया में छूट मिलती थी। कुलपति की पहल से विवि के हजारों छात्रों को लाभ मिलेगा। सीएसए विवि के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि प्रयागराज मंडल की ओर से यह सुविधा लागू कर दी गई है।

छूट का पुनः लागू होना अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह सुविधा पहले भी छात्रों को मिलती थी, लेकिन करीब 19 वर्ष पूर्व विभिन्न कारणों से इसे बंद कर दिया गया था। अब नए सिरे से इसे फिर लागू किया गया है। नई व्यवस्था के तहत छात्र-छात्राएं साल म...