कटिहार, मार्च 28 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति से पहले केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की राशि के समयबद्ध उपयोग को लेकर सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। वित्त विभाग के निर्देश के बाद कटिहार जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि केन्द्रांश के साथ-साथ उसके समानुपातिक राज्यांश की राशि की निकासी और भुगतान की प्रक्रिया तत्काल पूरी करें, ताकि योजनाओं की राशि खर्च हो सके और किसी भी प्रकार की राशि अव्यवहृत न रह जाए।वित्त विभाग के विशेष सचिव मुकेश कुमार लाल द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि कई योजनाओं में केन्द्रांश की राशि प्राप्त हो चुकी है, जिसे चालू वित्तीय वर्ष में ही नियमानुसार खर्च करना अनिवार्य है। ऐसे में यदि राज्यांश की निकासी समय पर नहीं होती है, तो योजनाओं का क्रियान्व...