कानपुर, मार्च 26 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की एक मेस में सिलेंडर खत्म हो जाने से कर्मियों ने लकड़ी का चूल्हा जलाकर खाना बनाना शुरू किया। जिससे छात्रावास के छात्रों को समय से भोजन मिल सके। हालांकि तेज धुआं उठता देख विवि के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तुरंत चूल्हा बंद कराने के साथ कर्मचारियों को फटकार लगाई। विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि कुलपति के प्रयास से विवि के हॉस्टल को पर्याप्त संख्या में कॉमर्शियल सिलेंडर मिल रहे हैं। अब तक 100 सिलेंडर की अनुमति मिल चुकी है, जिससे हर तीसरे दिन 10 सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है। बैंक के पास बनी मेस में बुधवार देर रात सिलेंडर खत्म हो गया था। जिसकी जानकारी कर्मचारियों ने किसी को नहीं दी और सुबह नाश्ते व लंच के लिए लकड़ी का ...