सीएसएः दीक्षांत में 33 मेधावियों को मिलेंगे पदक, 372 को डिग्री
कानपुर, जुलाई 8 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के 28वें दीक्षांत समारोह में 33 मेधावियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुलपति रजत पदक और कुलपति कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 372 छात्रों को डिग्री दी जाएंगी। इसमें 69 छात्रों को पीएचडी उपाधि दी जाएगी। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल व विवि की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी और मुख्य अतिथि के रूप में बीमस्टेक के महासचिव एंबेसडर डॉ. इंद्रमणि पांडेय होंगे। समारोह में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी विवि के कुलपति सभागार में बुधवार को कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने दी। यह भी पढ़ें- CSJMU Convocation 2026: 92 छात्रों को मिलेगी पीएचडी डिग्री, सबसे ज्यादा उपाधियां कला संकाय कोपदकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.