सीएसए: सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति जागरूक किया
कानपुर, जून 27 -- कानपुर। सीएसए कृषि विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के संसाधन प्रबंधन एवं उपभोक्ता विज्ञान विभाग ने अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर जागरूकता का आयोजन किया। इसका नेतृत्व डॉ. रश्मि सिंह, प्रभारी, संसाधन प्रबंधन एवं उपभोक्ता विज्ञान विभाग ने किया। टीचिंग एसोसिएट एलेना ताखेल्लाम्बम एवं डॉ. स्वप्निल सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। मुख्य उद्देश्य सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सतत अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देना था। सभी प्रतिभागियों ने सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सतत एवं जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन अपनाने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.