सीएसआर मद से तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का शुभारंभ
विकासनगर, जुलाई 24 -- डांडापुर, हसनपुर और शीशमबाड़ा में तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण शुक्रवार को मित्सुबिशी एलेवेटर इंडिया प्राइवेट लि. के उत्तरी भारत के शाखा प्रमुख पंकज नारंग ने किया। सीडीपीओ अंजू बडोला ने बाल विकास एवं प्रारंभिक शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में मित्सुबिशी एलेवेटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं पंख संस्था द्वारा दिए गए योगदान की सराहना की और दोनों संस्थाओं को प्रशंसा-पत्र भी प्रदान किया। कार्यक्रम में पंख संस्था की ओर से संस्थापक अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आरती थापा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की पहली पाठशाला हैं। बच्चों के जीवन के शुरुआती वर्षों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर पोषण, स्वास्थ्य सेवाओं तथा सुरक्षित एवं आनंददायक सीखने का वातावरण उपलब्ध कराना एक सशक्त समाज और विकसित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.