हजारीबाग, मार्च 20 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। जिले के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने जिले के मूक-बधिर विद्यालयों के जीर्णोद्धार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने टीबी मरीजों एवं कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें पोषक आहार उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी कंपनियों के माध्यम से सुनिश्चित करने की बात कही। इसके अतिरिक्त जिले के हाथी प्रभावित क्षेत्रों में हाथी हमले से प्रभावित परिवारों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में जिले में कार्यरत विभिन्न कंपनियों द्वारा सीएसआर मद के अंतर्गत किए जा रहे...