सीएसआर फंड से पोषण में सहयोग
अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। टीबी रोगियों को पोषण पोटली उपलब्ध कराने के लिए उद्यमियों से अपील की गई है। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि सीएसआर फंड से उद्यमी सहयोग कर सकते हैं। 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस के अवसर पर शुरू होने वाले 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें अभियान की रणनीति, संसाधनों की उपलब्धता और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई। डीएम संजीव रंजन ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक एक्स-रे व नॉट जांच सुनिश्चित कर संभावित टीबी मरीजों की समय रहते पहचान की जाए। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों से सीएसआर फंड के माध्यम से टीबी मरीजों को पोषण पोटली उपलब्ध कराने में सहयोग देने का आह्वान किया। बैठक में यह भी तय हुआ कि अभियान के तहत सक्रिय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.