गुमला, जून 25 -- गुमला प्रतिनिधि । कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेलकूद और सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए कई नई योजनाओं को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।

बैठक की दिशा-निर्देश उपायुक्त ने सीएसआर मद से दिव्यांगजनों को बैटरी चालित व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करने का निर्देश दिया। साथ ही सदर अस्पताल के सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने को कहा। फिशरी कॉलेज परिसर में स्वीकृत ओपन जिम का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने और समाहरणालय परिसर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स...