सीएसआर निधि की बैठक में बैंकों को सौंपे गए जनहित के कार्य
नैनीताल, मई 26 -- भीमताल, संवाददाता। विकास भवन सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व निधि को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधियों ने सीएसआर के तहत पूर्व में व वर्तमान में संचालित कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जिले के विकास एवं जनहित से जुड़े नए कार्य विभिन्न बैंकों को आवंटित किए। इनमें नैनीताल जिले के सौंदर्यीकरण, चौराहों एवं तिराहों के विकास, सौर ऊर्जा लाइट लगाने, बाड़बंदी, कूड़ा वाहनों की व्यवस्था, वन्यजीवों के लिए पिंजरा स्थापना तथा शिक्षा क्षेत्र में सहयोग जैसे कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि आवंटित कार्यों को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.