सीएसआर के योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न
लातेहार, जुलाई 13 -- लातेहार,संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) मद के अंतर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान विभिन्न कंपनियों द्वारा सीएसआर मद से संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सीएसआर के माध्यम से संचालित योजनाएं जिले के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, इसलिए इन योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। डीसी ने यह भी निर्देश दिया कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.