गाजीपुर, मार्च 28 -- नंदगंज। क्षेत्र में लार्ड्स डिस्टिलरी लिमिटेड ने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के लिए डेस्क-बेंच वितरित किए। प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में मुड़रभा, सबुआ, बक्सा, धरवा, लक्ष्मणपुर, भेडुआ, मदारपुर, खुटवां और हाटा में यह सामग्री उपलब्ध कराई गई। कंपनी की टीम के सुनील कुमार तिवारी और अभिषेक सिंह के प्रयास से यह कार्य संपन्न हुआ। वरिष्ठ प्रबंधक एचआर आनंद कुमार राय ने बताया कि कुल 320 डेस्क-बेंच और करीब 20 झूले उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से जनहित में कार्य कर रही है और आगे भी यह प्रयास जारी रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.