धनबाद, फरवरी 7 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। भारतीय स्टेट बैंक की डुमरा शाखा की ओर से शुक्रवार को सीएसआर के तहत बाघमारा कॉलेज, बाघमारा को 10 दीवार पंखे दिए गए। इस मौके पर बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि कॉलेज के छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए बैंक आगे भी कार्य करता रहेगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रंजन कुमार समेत अन्य कॉलेज कर्मियों ने बैंक प्रबंधन के इस नेक कार्य के लिए आभार प्रकट किया। मौके पर डॉ. रामसूचित प्रसाद सिंह, प्रो. ब्रह्मानंद पांडेय, प्रो. नीरज सिंह, डॉ. बिनोद सिंह, डॉ. पी.एन. पांडेय और आलोक सिन्हा आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...