चतरा, मार्च 12 -- चतरा संवाददाता समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में विभिन्न कंपनियों द्वारा सीएसआर मद से संचालित एवं प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सर्वप्रथम दिनांक 17 दिसंबर 2025 को आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों एवं उन पर हुई प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने बताया कि चतरा जिले में सीएसआर मद के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण कार्यों के क्रियान्वयन हेतु सीसीएल, एनटीपीसी, एनएचएआई, इरकॉन सहित अन्य परियोजना कंपनियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए थे। समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी गई कि कुछ प्रस्तावित परियोजनाओं को संबंधित कंपनियों के बो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.