बरेली, अप्रैल 28 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सीएसआईटी विभाग के छात्रों ने इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट ड्राइव में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सॉफ्टप्रो इंडिया नोएडा द्वारा आयोजित निःशुल्क इंटर्नशिप ड्राइव में विभाग के 10 छात्रों का चयन हुआ। ये छात्र बीटेक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष तथा एमसीए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के हैं। इस ड्राइव के लिए लिखित परीक्षा 17 मार्च को हुई थी। कंपनी की ओर से सीईओ याशी अस्थाना, एचआर मैनेजर अक्षत पाठक उपस्थित रहे। चयनित छात्रों में बुशरा तैय्यब, प्रांजल यादव, राज रोशन, ईशिका, रूपाली, अर्पित, सचिन, उत्कर्ष कटियार, आदित्य प्रताप एवं नैंसी शुक्ला शामिल हैं। फरवरी माह में प्रोडेस्क आईटी, नोएडा द्वारा पांच छात्रों का फ्रंट एंड डेवलपर वह एचआर एग्जीक्यूटिव के रोल के लिए चयन किया गया, जबकि चार छात्रों को फुल स्टैक डेवलपर एवं...