लखनऊ, फरवरी 24 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के एक दर्जन से ज्यादा विद्यार्थियों ने दिसंबर में आयोजित सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। जिसमें नौ छात्र जूनियर रिसर्च फेलोशिप और चार विद्यार्थियों ने नेट यानी लेक्चररशिप के लिए खुद को साबित किया है। प्रवक्ता प्रोफेसर मुकुल श्रीवास्तव का कहना है कि वनस्पति विज्ञान विभाग, प्राणि विज्ञान विभाग के दो-दो छात्रों ने जेआरएफ व एक-एक ने नेट पास किया है। गणित से दो छात्र जेआरएफ, भौतिकी से एक छात्र नेट और जैव रसायन विभाग से तीन विद्यार्थी जेआरएफ व एक ने नेट में सफलता अर्जित की है। प्रवक्ता ने बताया कि यह आंकड़े अंतिम नहीं है। विभाग से जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.