सीएसआईआर-एनएमएल में जिग्यासा कार्यक्रम के तहत छात्र भ्रमण का आयोजन
जमशेदपुर, जुलाई 17 -- सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल) ने शुक्रवार को जिग्यासा पहल के अंतर्गत अक्षर इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार के प्रति रुचि विकसित करना था। इस भ्रमण में 42 छात्र-छात्राओं और 5 शिक्षकों ने भाग लिया। सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वैज्ञानिक जिज्ञासा ही नवाचार की आधारशिला है। भ्रमण के दौरान छात्रों ने उन्नत विश्लेषणात्मक, ई-कचरा पुनर्चक्रण और धातुकर्म से जुड़ी प्रयोगशालाओं का दौरा किया। वैज्ञानिकों के साथ सीधा संवाद कर छात्रों ने विज्ञान और शोध की बारीकियों को समझा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.