प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सीएवी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता ओम प्रकाश के साथ बुधवार को पीडी टंडन पार्क के पास टप्पेबाजी की वारदात हो गई। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर जेब से करीब 11 हजार रुपये निकाल लिया।अर्थशास्त्र के प्रवक्ता ओम प्रकाश ने बताया कि वह अपने साथी प्रवक्ता के साथ एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज गए थे। जहां से वह अकेले पैदल वापस लौट रहे थे। हनुमान मंदिर के पास गमछा खरीदने के बाद चुंगी जाने के लिए ई-रिक्शा पर सवार हुए। जबकि, ई-रिक्शा पर एक युवक पहले से बैठा था। आरोप है कि पीडी टंडन पार्क के पास चालक ने ई-रिक्शा में गड़बड़ी होने की बात कहकर रोक दिया। चालक और उसका साथी ई-रिक्शा ठीक करने के बहाने पैंट के पीछे की जेब में रखा करीब 11 हजार रुपये निकाल लिए और फिर थोड़ी दूर आगे जाकर उतार दिया। उधर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.