फिरोजाबाद, दिसम्बर 14 -- एका ब्लॉक के एक स्कूल में तैनात शिक्षक द्वारा सीएल के लिए ऑनलाइन एप्लाई करने और स्कूल से गायब होने के मामले में बीईओ श्रीकांत पटेल पर फोन पर धमकाने के लगाए जा रहे आरोपों को ग्रामीणों ने खारिज कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक समय से कभी स्कूल नहीं आते। अक्सर स्कूल समय में मोबाइल चलता रहता है। वहीं इस मामले में बीईओ का कहना है कि परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं चल रही हैं और शिक्षक सीएल एप्लाई करके गायब हो गया। जबकि स्कूल के अन्य शिक्षक भी नहीं पहुंचे थे। ग्रामीणों के स्कूल बंद होने की शिकायत पर पहुंचे तो मोबाइल पर शिक्षक द्वारा गलत बातें की जाने लगीं। मामला प्राथमिक विद्यालय नगला तुला ब्लाक एका से जुड़ा है। यहां के शिक्षक आकाश यादव 12 दिसम्बर को स्कूल नहीं पहुंचे। जब परिषदीय परीक्षाओं के दौरान स्कूल बंद होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.