जामताड़ा, सितम्बर 26 -- ​मिहिजाम, प्रतिनिधि। चित्तरंजन रेलवे मेंस कांग्रेस ने चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्कशॉप की बंद पड़ी स्टील फाउंड्री के बुनियादी ढांचे का उपयोग इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव और कंपोनेंट ओवरहॉलिंग सह प्रौद्योगिकी उन्नयन केंद्र के रूप में करने की मांग उठाई है। इस संबंध में संगठन के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को सीएलडब्ल्यू के महाप्रबंधक को एक पत्र सौंपा है। ​पत्र में बताया गया है कि 1963 में स्थापित यह स्टील फाउंड्री भारतीय रेलवे के लिए महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स का निर्माण करती थी, लेकिन मार्च 2024 से इसका उत्पादन बंद है। वर्तमान में यहां शेड, क्रेन, बिजली, पानी और रेलवे ट्रैक जैसी मूल्यवान औद्योगिक सुविधाएं बेकार पड़ी हुई हैं। ​इंद्रजीत सिंह ने सुझाव दिया कि इस संपत्ति को बेकार छोड़ने के बजाय इसे इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव ओवरहॉलिंग सें...