देहरादून, मई 4 -- देहरादून। उत्तराखंड टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित उत्तराखंड प्रीमियर टेनिस लीग में सीएलटीसी वॉरियर्स ने चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। पहली बार आयोजित हुई प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स परेड ग्राउंड के टेनिस कोर्ट में आयोजित हुई प्रतियोगिता में रविवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए।

सेमीफाइनल की प्रतियोगिता पीजी अर्जुन वॉरियर्स ने टॉपस्पिन टाइटंस को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में सीएलटीसी वॉरियर्स ने पीपीटीए डिफेंडर्स को शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से हराकर खिताब दौर में जगह बनाई।

फाइनल मुकाबला पीजी अर्जुन वॉरियर्स और सीएलटीसी वॉरियर्स के बीच खेले गए फाइनल में कांटे की टक्कर रही। लेकिन बाजी सीएलटीसी वॉरियर्स में ले गए। पीजी अर्जुन वॉरियर्स को कड़े संघर...