बस्ती, जून 18 -- बस्ती, निज संवाददाता। नगर पंचायत मुंडेरवा के अधिशासी अधिकारी ने शहरी निकाय तकनीकी सेल के ऋषभ सोनकर को हटाने की संस्तुति की है। यह तैनाती डूडा बस्ती की तरफ से की गई है। उनको हटाने की संस्तुति पीओ डूडा से हुई है। सीएलटीसी पर आरोप है कि उन्होंने आवास के जियो टैग के नाम पर लाभार्थियों से रुपया की मांग किया, रुपया नहीं देने वालों का जियो टैग नहीं किया।

शिकायत विवरण पीओ डूडा को भेजे संस्तुति-पत्र में ईओ नगर पंचायत मुंडेरवा ने बताया कि नगर निकाय क्षेत्र के सर्वजीत भारती ने सीएलटीसी ऋषभ सोनकर की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर जांच कराया गया। जांच में शिकायतकर्ताओं के बयान लिया गया, जिसमें यह तथ्य प्रकाश में आया कि शपथ-पत्र देकर सर्वजीत भारती ने बताया कि 24 मार्च को वह नगर पंचायत में भाजपा संगठन कार्य से भ्रमण कर रहे थे। इस दौरा...