रुद्रपुर, अगस्त 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। विकास भवन सभागार में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी के निर्देशन में जिले की सभी सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्षों की एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। सीडीओ ने कहा कि सीएलएफ की गतिविधियों को महिलाओं की वास्तविक जरूरतों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जाए। सीडीओ ने पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर संचालित गतिविधियों की स्थिति, समस्याओं और चुनौतियों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं के प्रशिक्षण, सीड खरीद, एनपीए, शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण, सीएलएफ टर्नओवर और लखपति दीदी से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य गतिविधियों को लाभकारी और टिकाऊ बनाकर महिलाओं की आय में वृद्धि करना होना चाहिए। कार्...