सीएलआईपी पोर्टल पर संविदा कर्मियों का डेटा होगा अपडेट
धनबाद, सितम्बर 8 -- बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में सोमवार को एपीएम समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कुमार मनोज एवं विभागाध्यक्ष (आईआर-सीएसआर) सुरेंद्र भूषण ने की। बैठक में नए ओएचएस अधिनियम के तहत बीसीसीएल इकाइयों के पंजीकरण और ठेकेदारों के विवरण को अपडेट करने, संविदा कर्मियों को नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराने तथा उनके लिए कल्याण एवं चिकित्सा सुविधाओं से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान सीएलआईपी पोर्टल पर संविदा कर्मियों के विवरण को अपडेट करने की प्रक्रिया एक अक्तूबर से शुरू करने तथा उनकी मैनपावर रिपोर्ट अगले महीने की पांच तारीख तक उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। बैठक में बीसीसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) तथा मुख्यालय के मानव संसाधन निदेशालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष अथवा उनके प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.