रुद्रपुर, मार्च 11 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में 13 से 16 मार्च तक 119वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। मेले का उद्घाटन 14 मार्च को अपराह्न 3 बजे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस दौरान जिला प्रभारी एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी और सांसद अजय भट्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बुधवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि चार दिवसीय किसान मेले में किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक कृषि तकनीक, पशुपालन, मत्स्य पालन और कृषि आधारित उद्यमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। मेले में विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित पुस्तिकाएं, पम्पलेट और कृषि संबंधी अन्य प्रकाशन भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें किसान सस्ते दामों पर प्राप्त कर सक...