देहरादून, मार्च 13 -- हरिद्वार। सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में 10 से अधिक शिकायतें लंबित हैं, वे शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर तीन दिन के भीतर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन शासन की महत्वपूर्ण जन शिकायत निवारण प्रणाली है, जिसके माध्यम से आम जनता अपनी समस्याएं सीधे शासन तक पहुंचाती है। इसलिए सभी अधिकारी प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराएं।जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग, नगर निगम, यूप...