औरैया, जनवरी 29 -- औरैया, संवाददाता। सीएम हेल्पलाइन और आईजीआरएस पर दर्ज होने वाले मामलों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। गुरुवार को आयोजित जूम मीटिंग में डीएम ने साफ कहा कि हर शिकायत का निस्तारण औपचारिक नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, ताकि आवेदक पूरी तरह संतुष्ट हो सके। उन्होंने कहा कि इन मामलों की समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री करते हैं, ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण से पहले संबंधित आवेदक से बातचीत कर उसकी समस्या को समझें। जरूरत पड़ने पर मौके पर जाकर दोनों पक्षों की मौजूदगी में प्रकरण का निस्तारण करें, ताकि बाद में किसी तरह का विवाद न रहे और सभी पक्ष संतुष्ट रहें। शहरी क्षेत्रों की साफ-सफाई को लेकर डीएम ने ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.