सीएम हेल्पलाइन जांच के बहाने महिला से दुष्कर्म का आरोप, हेड कांस्टेबल गिरफ्तार; क्या है पूरा मामला?
इंदौर, जुलाई 27 -- चंदननगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अंचल तिवारी को एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोप है कि आरोपी पुलिसकर्मी सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की जांच के बहाने महिला के संपर्क में आया और बाद में धमकी देकर उसका लगातार यौन शोषण करता रहा। शिकायत पुलिस आयुक्त तक पहुंचने के बाद कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, सिरपुर क्षेत्र निवासी 43 वर्षीय महिला ने एक अन्य मामले में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी जांच की जिम्मेदारी प्रधान आरक्षक अंचल तिवारी को सौंपी गई थी। आरोप है कि जांच के दौरान आरोपी महिला के घर आने-जाने लगा और उसके साथ विश्वास का संबंध बनाकर बाद में कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया। यह भी पढ़ें- मुरैना में बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाशशराब के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.