सीएम स्वास्थ्य सहायता योजना के 78 आवेदन स्वीकृत
लोहरदगा, जून 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना (सीएमएचएएस) के तहत प्रखंड स्तर से प्राप्त 78 आवेदनों पर विचार किया गया। विस्तृत समीक्षा के बाद सभी आवेदनों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि योजना का लाभ सभी पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी, सर्जरी और कैंसर जैसी बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए यह योजना काफी सहायक साबित हो रही है।मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत जरूरतमंद मरीजों को उपचार के बाद आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वह पौष्टिक आहार और आजीविका संबंधी कठिनाइयों का सामना बेहतर तरीके से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.