अररिया, मार्च 30 -- पटेगना। एक संवाददाता मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना के तहत सैकड़ों महिलाओं का अबतक नाम इंट्री नहीं होने से सीएलएफ(संकुल स्तरीय संघ) शरणपुर, किस्मत खवासपुर, बटुरबाड़ी पंचायत के आक्रोशित दर्जनों जीविका दीदियों ने जीविका के पदाधिकारियों के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया। जीविका दीदियों का आरोप था कि पदाधिकारी के मनमाने रवैया के कारण छूटे हुए सैकड़ों महिलाओं का फार्म भरे जाने के बावजूद भी इंट्री नहीं हो पाया है। जबकि पिछले 14 मार्च को ही इंट्री होना बंद हो गया। इससे मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाले स्वरोजगार के अवसर से वंचित रहना पड़ गया। जीविका दीदी शबनम सायरा, गंगा देवी, राखी मिश्रा, सोनी देवी, इशरत, अंजुम आरा, रीता देवी, शमा प्रवीण, नाजरीन प्रवीण, खुशबू नाज, चांदनी, रंजन देवी आदि ने बताया कि जी...