सीएम स्कॉलरशिप नहीं आने पर एनएसयूआई खफा
बागेश्वर, मई 25 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। सीएम स्कॉलरशिप की राशि छात्र-छात्राओं के खातों में नहीं आने पर एनएसयूआई ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज छात्रों ने कैंपस निर्देशक को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को कैंपस गेट पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है। सोमवार को छात्र कैंपस में एकत्रित हुए। उन्होंने कैंपस निर्देशक से मुलाकात की उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें उनका कहना है कि सीएम स्कॉलरशिप की राशि नहीं आने से छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मांग को लेकर वह कई बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन सुनवाई आज तक नहीं हुई है। अब उन्होंने मंगलवार से कैंपस प्रवेश द्वार पर धरना देने की चेतावनी दी है। इसकी सारी जिम्मेदारी कैंपस प्रशासन की होगी। इस मौके पर पंकज कुमार, प्रेम दानू, राहुल बाराकोटी, कैलाश नाथ आदि मौजूद रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.