सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 11वीं की प्रवेश परीक्षा संपन्न, 233 परीक्षार्थी हुए शामिल
पाकुड़, अप्रैल 29 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए ग्यारहवीं कक्षा में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की प्रवेश परीक्षा मंगलवार को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी खैरियत प्रतिवेदन के अनुसार, परीक्षा के लिए कुल 368 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 233 उपस्थित हुए और 135 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पूरी परीक्षा प्रक्रिया प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक राजू नंदन साहा के नेतृत्व और सहायक केंद्राधीक्षक सुशील कुमार झा के कुशल संचालन में पूरी की गई। परीक्षा को पारदर्शी बनाने में वीक्षक के रूप में नसीम दफादार, आशुतोष कुमार, शिउली घोष, अग्नेस मरांडी, मुकुल हुसैन, सुमिता हेम्ब्रम और मृणाल कांति सरकार समेत अन्य शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.