जमशेदपुर, मार्च 16 -- जिले के तीन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में बड़ी संख्या में बच्चे एवं अभिभावक सुबह 9 बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। शिक्षा विभाग ने परीक्षा की पूरी तैयारी की थी। परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र से बाहर निकलने वाले ज्यादातर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी और संतुष्टि झलक रही थी। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जमशेदपुर गर्ल्स स्कूल में बने परीक्षा केंद्र से निकलते विद्यार्थियों ने बताया कि पूछे गए सवालों से वे संतुष्ट हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.