दुमका, अप्रैल 6 -- दुमका, प्रतिनिधि। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस प्लस टू जिला स्कूल दुमका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स के प्रभावी उपयोग को लेकर एक विस्तृत सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को नई डिजिटल तकनीकों से जोड़ना था। सेमिनार का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य द्वारा किया गया। अपने संबोधन में जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार ने अपने संदेश में कहा कि आने वाले समय में एआई का ज्ञान प्रत्येक विद्यार्थी के लिए आवश्यक होगा। उन्होंने विद्यालयों को इस दिशा में और अधिक प्रयास करने तथा इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...