सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स में नहीं होगी कॉमर्स की पढ़ाई
जमशेदपुर, मार्च 26 -- साकची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स में इस शैक्षणिक सत्र से कॉमर्स (वाणिज्य) की पढ़ाई नहीं होगी। स्कूल प्रबंधन ने संसाधनों की कमी और बुनियादी ढांचे के अभाव का हवाला देते हुए इस वर्ष कॉमर्स संकाय में नामांकन नहीं लेने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद कॉमर्स स्ट्रीम की इच्छुक छात्राओं को अब जिले के ही दूसरे उत्कृष्ट विद्यालय, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बीपीएम (बर्मामाइंस) में दाखिला लेना होगा। शिक्षा विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए उन्हें बीपीएम स्कूल में समायोजित किया जाएगा, जहाँ कॉमर्स की कक्षाएं संचालित करने के लिए पर्याप्त संसाधन और सीटें उपलब्ध हैं।वर्तमान में पूर्वी सिंहभूम में कुल तीन सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस संचालित हो रहे हैं, जिनमें साकची बालिका व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.