कानपुर, जनवरी 28 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण गिरि महाराज ने बुधवार को कानपुर काशी बाबा आनंदेश्वर कॉरिडोर का निरीक्षण किया। उन्होंने इसके बाद कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिरों के विकास और विस्तार के लिए करोड़ों रुपये दिए पर अधिकारियों की अनदेखी से धरातल पर अब तक कुछ नहीं है। शीघ्र ही इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। सीएम के धर्मगुरु भाई नारायण गिरि महाराज ने कॉरिडोर में अधिकारियों के स्तर से की गई लापरवाही पर गहरी चिंता व्यक्त की। बोले, अधिकारियों की उदासीनता और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से कानपुर के बाबा आनंदेश्वर कॉरिडोर का विकास विस्तार नहीं हो सका है। बाबा आनंदेश्वर कॉरिडोर सिर्फ सफेद हाथी का दांत बन कर रह गया है। अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता ने निरीक्षण के बाद मंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.